कौनसा Image Format use करें? JPEG, PNG, GIF, TIFF के बीच क्या अंतर है?

Image format in Hindi

Image के कई सारे formats होते हैं जिनमे से सबसे ज्यादा JPEG, PNG और GIF का उपयोग web pages में किया जाता है।

सभी image format के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं इसके अलावा कुछ formats ऐसे भी हैं जो की किसी ख़ास काम के लिए बनायें गये हैं।  

आपको यह जरूर पता होना चाहिए की कौन से काम के लिए आपको कौन सा इमेज फॉर्मेट उपयोग करना चाहिए और कौन से format के उपयोग से बचना चाहिए ताकि आपको optimum result मिल सके।

Image File Formats in Hindi

तो चलिए आज हम computer graphics के कुछ image formats के बारे में जानते हैं की आखिर उनमे क्या खूबियाँ और क्या खामियां हैं और उनका किस जगह use किया जाना चाहिए।  

JPEG Format क्या है?

jpeg example

  JPEG का full form Joint Photographic Expert Group है, यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला image format है।

यह lossy compression का use करता है यानि की जब आप किसी image को JPEG format में save करते हैं तो यह उसमें से कुछ image information को ख़त्म कर देता है जिससे की image का size कम हो जाए।

  • JPEG में 24 bit color per pixel होते हैं और यह 16 million colors को support करता है।
  • Image को compress करके file size कम कर देता है।
  • Photography के लिए अधिकतर इसी format का use होता है और लगभग सभी digital cameras में इसका उपयोग होता है।

JPEG का कब Use करें?

  • Digital Photographs – Mobile, computer devices के लिए, online upload करने के लिए।
  • Printing के लिए – यदि आप high resolution में photo print करना चाहते हैं तो यह फॉर्मेट उपयोगी है।

JPEG का कब उपयोग न करें?

  • अगर आपको transparent image चाहिए तो इसके लिए JPEG सही नही है। आप इस format में transparent image नही बना सकते।
  • जिस इमेज में text हो, sharp edge वाले shapes हों उसके लिए JPEG use न करें क्योकिं compression के कारण text, color और edges blur हो सकते हैं।
  • Animated file चाहिए तो JPEG का use नही कर सकते।

GIF Format क्या है?

GIF example

  GIF का full form Graphics Interchange Format है। web image और ज्यादातर animated graphics के लिए इसका बहुत उपयोग किया जाता है। इसमें सिर्फ 256 colors होते हैं। कम कलर्स होने की वजह से file size बहुत कम हो जाता है।

  • GIF 8 bit format use करता है और सिर्फ 256 colors को support करता है।
  • GIF lossless होता इसलिए इसे बड़ी आसानी से customize किया जा सकता है।

GIF Image का कब उपयोग करें?

  • Simple images के लिए जिसमे ज्यादा colors न हों, GIF use कर सकते हैं।
  • Web animation, buttons, social media meme आदि के लिए बहुत उपयोगी है।
  • Transparent background चाहिए तब इसका use कर सकते हैं।

GIF का कब उपयोग न करें?

  • High quality photographs के लिए यह उपयुक्त नही है।
  • Gradient image design करने के लिए GIF use न करें क्योंकि इसके color limitation की वजह से image blur हो जायेगा।
  • Print design में इसका use नही कर सकते।

PNG क्या है?

PNG Example

PNG का full form Portable Network Graphics है। इसे आप GIF का improved version भी समझ सकते हैं। इसे web को ध्यान में रख कर बनाया गया है। यह GIF जैसा ही है लेकिन PNG image में 16 millions colors हो सकते हैं।

  • GIF को replace करने के लिए PNG को बनाया गया था।
  • PNG file का size GIF के मुकाबले काफी कम होता है।
  • PNG 24 bit colors use कर सकता है।
  • इससे आप full transparent या alpha transparent image भी बना सकते हैं।

PNG का use कब करना चाहिए?

  • High-quality web graphics design करने के लिए PNG बहुत अच्छा है।
  • Smooth transparent design के लिए और alpha transparent जैसे drop shadow effect आदि के लिए PNG format उपयुक्त है।
  • Small size image के लिए।

PNG का use कब नही करना चाहिए?

  • Photographs के लिए इसका use नही करना चाहिए।
  • GIF की तरह PNG से animated graphic नही बना सकते।
  • आप printing के लिए design तैयार कर रहें हैं तो बेहतर है की आप JPEG use करें क्योंकि PNG format की image केवल screen के लिए सही होता है।

TIFF Format क्या है?

TIFF example

TIFF का full form Tagged Image File Format है। इस format में image की quality बहुत ज्यादा होती है इसलिए इसका उपयोग desktop publishing और professional photography में किया जाता है।

  • TIFF image lossy या lossles दोनों हो सकता है।
  • Scanning और printing जैसे काम के लिए इसका ज्यादा उपयोग होता है।
  • JPEG, GIF की तरह इसमें भी image compress किया जा सकता है।

TIFF format का use कब होगा?

  • TIFF का use करें यदि आप high-quality graphics print करने जा रहें हैं, यदि lage size का image print करना है तो उसके लिए सबसे बढिया format है।
  • Scan किये document, photos की quality कम नही होने देना चाहते तो TIFF format में scan करें।

TIFF Format का उपयोग कब नही करना चाहिए?

  • Web graphic के लिए इसका use नही करना चाहिए यह printing के लिए बेहतर है।
  • High-quality online image के लिए इसका use न करें, इस format का file size बहुत बड़ा होता है, ज्यादा space लेता है और load होने में भी समय लेता है।

उम्मीद है आपको image formats की यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आप कुछ सवाल पूछना चाहते हैं या सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे comment करके हमें जरूर बताएं।

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

2 Comments

  1. Aapne pahle btaya ki gif animated graphics ke liye use kar sakte hai aur PNG me Kahaa ki yeh animated graphics ko support nhi krta? Kaunsa sahi hai?

    • दोनों सही है
      GIF animation को support करता है लेकिन PNG नही करता, दोनों में समानता यह है की हम इन दोनों format में transparent background वाले image बना सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *