jQuery क्या है? इसके क्या Advantages हैं | What is jQuery in Hindi

वेब डेवलपमेंट के क्षेत्र में jQuery बहुत ही प्रसिद्ध है यह जावास्क्रिप्ट का एक popular framework है जिसकी मदद से हम बड़ी आसानी से कम से कम कोड लिखकर वो काम कर सकते हैं जिसे करने के लिए जावास्क्रिप्ट में लम्बे-लम्बे कोड लिखने पड़ते हैं।

आज हम jQuey क्या है इसके क्या फायदे हैं और इसमें क्या-क्या features हैं इसके बारे में चर्चा करने वाले हैं। साथ ही हम यह भी जानेगे की jQuery और JavaScript में क्या अंतर है।

jQuery क्या है? What is jQuery in Hindi?

jquery-in-hindi

jQuery एक lightweight जावास्क्रिप्ट library है। यानी की हम अपनी website पर JavaScript को आसानी से use कर सकें इसके लिए jQuery को बनाया गया है।

jQuery से हम कई सारे effects create कर अपने website को और भी ज्यादा attractive और मजेदार बना सकते हैं।

कई सारे common tasks जिसके लिए Javascript में लम्बे-लम्बे lines के code लिखने पड़ते थे उसे jQuery में अलग-अलग  methods में divide कर दिया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर हम आसानी से single line के कोड से call कर सकते हैं इससे समय और space दोनों की बचत होती है।

jQuery use करने के फायदे:

अब चलिए जानते हैं की यदि आप jQuery का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको इससे क्या-क्या benefits मिलेंगे:

  • समझना और उपयोग करना आसान है: jQuery का सबसे बड़ा advantage यह है की इसका syntax बहुत ही सरल है जिसकी वजह से इसे सीखना और use करना आसान है।
  • Speed: speed बहुत ही मायने रखता है यदि आप Javascript में coding करते हैं तो आपको कई lines के code लिखने होंगे जबकि jQuery में आप यह काम कुछ ही lines के code से कर सकते हैं।
  • Cross browser compatibility: किसी web designer के लिए सबसे बड़ी problem यह होती है की वह जो design बना रहा है वह सभी browsers में एक जैसा दिखाई देगा या नही| लेकिन jQuery उपयोग करते समय आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नही है  क्योंकी इसे बनाने वाली team ने इस cross browser compatibility का पूरा ध्यान रखा है।
  • Large library: आपको internet पर कई सारे plugins मिल जायेंगे जिनका उपयोग करके आप jQuery के features को और extend कर सकते हैं।
  • Free: इसके लिए आपको किसी तरह किसी तरह के पैसे चुकाने की जरूरत नही है यह बिलकुल free और open source है।
  • Ajax support: आप अपनी वेबसाइट पर बड़ी आसानी से jQuery के साथ Ajax के features का भी उपयोग कर सकते हैं।

jQuery के features

jQuery के कई सारे features हैं जिनमे से सबसे important features कुछ इस प्रकार हैं:

  • HTML/DOM manipulation
  • CSS manipulation
  • HTML event methods
  • Animations
  • AJAX
  • Utilities

jQuery ही क्यों?

jQuery के अलावा और भी कई सारे Javascript frameworks हैं लेकिन jQuery सबसे ज्यादा use होने वाली और popular framework है।

कई सारी बड़ी-बड़ी companies jQuery का उपयोग करते हैं जिनमे से कुछ का नाम नीचे दिया गया है:

  • Google
  • Microsoft
  • Twitter
  • Amazon
  • IBM
  • Netflix

इससे आपको पता चल चुका होगा की jquery कितना powerful और उपयोगी framework है।

jQuery और Javascript में क्या अंतर है?

हर beginner के मन में यह सवाल जरूर आता है की आखिर jQuery और Javascript में क्या difference है। तो चलिए

  • JavaScript एक scripting language है जो की web browser पर run होता है।  आप JavaScript का उपयोग कर खुद से script तैयार कर सकते हैं।
  • JavaScript अपने आप में एक complete programming language है जबकि jQuery उसका एक framework है।
  • jQuery एक प्रकार की library है, जिसे JavaScript language में लिखा गया है।
  • JavaScript के कई सारे complicated codes को simplify कर jQuery बनाया गया है।

क्या jQuery सीखने के लिए Javascript जानना जरूरी है?

यह इस बात पर निर्भर करता है की आप क्या बनाना चाहते हैं, यदि आप अपने साईट के लिए कुछ common चीजें जैसे dropdown menu, image slider, form validation आदि create करना चाहते हैं तो इसके लिए  jQuery plugins का उपयोग कर सकते हैं और इसके लिए आपको Javascript सीखने की जरूरत नही है।

jQuery सीखने से पहले आपको HTML और CSS की जानकारी होनी जरूरी है।
हाँ, यदि आप advanced level पर जाना चाहते हैं या खुद से कोई advanced script create करना चाहते हैं तो आपको Javascript में coding आनी चाहिए।

जावास्क्रिप्ट सीखना भी आसान है यदि आप जावास्क्रिप्ट में प्रोग्रामिंग करना सीखना चाहते हैं तो यह जरूर पढ़ें: सिर्फ 20 मिनट में Basic जावास्क्रिप्ट सीखें हिंदी में – JavaScript Tutorial in Hindi

jQuery कैसे use किया जाता है इस बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें:  सिर्फ 7 Steps में सीखें jQuery में Coding करना

आज आपने इस article में जाना की jQuery क्या है, इसके क्या फायदे हैं, इसके अलावा आपने जाना की jQuery और Javascript में क्या अंतर्  हैं।

यदि आप कुछ सवाल पूछना चाहते हैं तो आप नीचे दिए comment box का उपयोग करें|

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *