jQuery Interview Questions and Answers in Hindi | jQuery से जुड़े सवाल-जवाब

यदि आप वेब डिज़ाइनर, वेब डेवलपर, फ्रंट-एंड डेवलपर जैसे पोस्ट के लिए apply कर रहें हैं तो आपको jQuery interview questions and answers की तैयारी जरुर कर लेनी चाहिए। आज हम jQuery questions के बारे में जानेंगे जिन्हें ज्यादातर interview या viva में पूछे जाते हैं। आपसे इंटरव्यू में jQuery के अलावा JavaScript, HTML questions और CSS questions आदि भी पूछे जा सकते हैं तो आपको उनकी तैयारी भी कर लेनी चाहिए। चलिए फिलहाल jQuery से जुड़े सवाल और उनके जवाब देखते हैं।

jQuery Interview Questions and Answers in Hindi

Contents

jQuery Interview Questions and Answers in Hindi

1. jQuery क्या है?

jQuery एक lightweight जावास्क्रिप्ट library है। jQuery को बनाने का उद्देश्य जावास्क्रिप्ट को आसानी से अपनी वेबसाइट पर उपयोग करना है। यह जावास्क्रिप्ट के लम्बे-लम्बे कोड को simplify कर देता है। इसे सीखना और उपयोग करना बहुत ही आसान है।

पढ़िए: jQuery क्या है? इसके क्या Advantages हैं?

2. jQuery के क्या फायदे हैं?

  • सीखना और उपयोग करना आसान है: jQuery का syntax बहुत ही सरल है जिसकी वजह से इसे सीखना और implement करना आसान है।
  • समय की बचत: यदि आप Javascript में कई lines के code लिखने पड़ते हैं जबकि jQuery में कुछ ही lines के code से कई सारे काम कर सकते हैं इससे समय की बचत होती है।
  • Cross browser compatibility:  jQuery हर एक ब्राउज़र में एक जैसा काम करता है इसे बनाने वाली team ने इस cross browser compatibility का पूरा ध्यान रखा है।
  • Large library: आप plugins का उपयोग करके jQuery के features को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
  • मुफ्त में उपलब्ध है: यह बिलकुल free और open source है।
  • Ajax support: आप jQuery के साथ Ajax के features का भी उपयोग कर सकते हैं।

3. jQuery और JavaScript में अंतर?

  • JavaScript एक complete programming language है जबकि jQuery उसका एक framework है।
  • jQuery एक प्रकार की library है जिसे JavaScript language में लिखा गया है।
  • JavaScript में लम्बे-लम्बे code लिखने पड़ते हैं लेकिन jQuery में केवल एक library file को import कर functions को call किया जाता है।
  • jQuery में cross browser compatibility in-built होता है जबकि JavaScript में इसके लिए manually कोड करना पड़ता है।

4. क्या jQuery एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है?

jQuery कोई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नही है बल्कि यह जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी है।

5. jQuery Sever side scripting है या Client Side?

यह क्लाइंट साइड स्क्रिप्टिंग है जो की यूजर के ब्राउज़र में execute होती है। जब वेबसाइट लोड हो जाता है तो jQuery के codes ब्राउज़र में run होते हैं।

पढ़ें: Scripting Language क्या है? स्क्रिप्टिंग और प्रोग्रामिंग में क्या अंतर है?

6. jQuery में कोड की शुरुआत कहाँ से होती है?

$(document).ready() function से jQuery कोड की शुरुआत होती है।

7. jQuery को किसी वेब पेज में कैसे उपयोग करें?

इसके लिए सबसे पहले jQuery की official website से jQuery की फाइल डाउनलोड करनी पड़ेगी। फिर उस फाइल को HTML page के head section में निचे दिए गये कोड के द्वारा include करना होगा।

<head>
<script src="jquery.js"></script>
</head>

8. jQuery में Event क्या है?

jQuery में कोई function कब execute होगा यह हम event के जरिये define करते हैं। ज्यादातर उपयोग होने वाले events कुछ इस प्रकार हैं:

  • Click Event
  • Double Click
  • Focus
  • Mouseover

जब यूजर ऊपर दिए गये events को perform करता है तो define किये गये function execute हो जाते हैं।

9. DOM क्या है?

DOM का फुल फॉर्म Document Object Model है। जब HTML page पूरी तरह लोड हो जाता है तो सारे elements से मिलकर एक प्रकार का tree structure बनाते हैं जिसे ही DOM कहते हैं।

jQuery के functions को हम DOM के पूरी तरह लोड हो जाने के बाद ही execute करते हैं और इसके लिए हमें कुछ इस तरह से कोड लिखना पड़ता है:

$(document).ready(function() {
       // All your jQuery codes here.
});

10. jQuery में कितने प्रकार के Selectors होते हैं?

jQuery में selectors के जरिये किसी भी HTML element को select कर उसमे effect apply किया जाता है।

CSS selectors की तरह jQuery में भी कई सारे selectors होते हैं। आइये कुछ basic selectors के बारे में जानते हैं:

  • Type: इसमें HTML element को उसके नाम से select कर सकते हैं। ex: $(“a”)
  • Class: इसका उपयोग उन सभी elements को select करने के लिए किया जाता है जो दिए गए class से मेल खाते हैं। ex: $(“.class_name”)
  • ID: इसका उपयोग किसी एक एलिमेंट का चयन करने के लिए किया जाता है जो दी गई आईडी से मेल खाता हो। ex: $(“#id_name”)
  • Attribute: इसका उपयोग attribute value के आधार पर किसी element को select करने के लिए किया जाता है। Ex: $(“[href=’index.html’]”)

पढ़ें: CSS Selectors in Hindi – Selectors क्या होते हैं?

11. jQuery में ID selector और Class selector में क्या अंतर है?

ID और Class में ज्यादा अंतर नही है जहाँ ID केवल एक element को select करने के लिए होता है वहीँ Class से आप multiple elements को select कर पाते हैं।

12. jQuery में HTML() method का क्या उपयोग है?

jQuery HTML() method का उपयोग select किये गये element के पूरे कंटेंट को replace करने के लिए किया जाता है।

$(document).ready(function(){    
    $("button").click(function(){    
        $("p").html("Namaskar! <b>WebinHindi.com</b>");    
    });    
});    

13. CSS() Method का क्या उपयोग है?

jQuery में CSS() का उपयोग कर select किये गये elements के CSS property और उसके value का पता लगा सकते हैं या उसकी value set कर सकते हैं।

उदाहरण: CSS property की value को पता (return) करना –

$(document).ready(function(){    
    $("button").click(function(){    
       alert("Font color of <p> element is = " + $("p").css("color"));    
    });    
});    

उदाहरण: CSS property की value set करना –

$(document).ready(function(){    
    $("button").click(function(){    
        $("p").css("color", "red");    
    });    
}); 

14. क्या हम jQuery में $ (dollar sign) की जगह कुछ और लिख सकते हैं?

हाँ, “$” की जगह हम “jQuery” भी लिख सकते हैं उदाहरण देखें:

jQuery(document).ready(function() {    
jQuery("p").css("color", "red");    
});   

15. jQuery में कौन-कौन से effect methods हैं?

jQuery में उपयोग होने वाले कुछ basic effect methods इस प्रकार हैं:

  • hide() : इससे selected element को hide किया जा सकता है।
  • show(): इससे hide किये गये element को show किया जाता है।
  • toggle(): इस मेथड से element को hide और show दोनों किये जा सकते हैं।
  • fadeIn(): Element में fading effect डालने यानी धीरे-धीरे hide करने के लिए इसका उपयोग होता है।
  • fadeOut(): fadein() से hide किये गये element को show करता है।
  • slideDown(): किसी element को निचे slide करने के लिए
  • slideUp(): किसी element को slide up करने के लिए।
  • slideToggle(): slideDown() और slideUp() को toggle करने के लिए।
  • animate(): इससे animation create कर सकते हैं।
  • stop(): इस method से चलते हुए animation को stop कर सकते हैं।

16. jQuery का minimized version उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

jQuery के minimized version (jquery.min.js) का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि यह lightweight होता है और वेबसाइट पर जल्दी load हो जाता है।

17. jQuery find() और children() method में क्या अंतर है?

find() से DOM tree में निचे के सभी level के elements को search किया जा सकता है जबकि children() से केवल एक level निचे सर्च किया जा सकता है।

18. each() का क्या उपयोग है?

jQuery में each() function का उपयोग loop की तरह किया जाता है जिससे same selector वाले multiple elements के लिए function execute किया जा सकता है। jQuery में traversing के लिए यह बहुत ही popular method है।

Example: उदाहरण के लिए यदि हम किसी वेब पेज के सभी images में width=”500″ attribute add करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ इस प्रकार से कोड लिखना होगा:

$("img").each(function(){
    $(this).attr("width","600")
});

19. क्या jQuery HTML और XML दोनों डाक्यूमेंट्स काम कर सकता है?

नही jQuery केवल HTML documents पर काम करता है।

20. CDN क्या है?

CDN का full form Content Delivery Network है जो कई सारे powerful distributed servers का एक सिस्टम होता है। ये सर्वर high bandwidth के साथ फाइल डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं जिससे वेबसाइट की लोडिंग स्पीड बढती है। इन्टरनेट पर Free CDN provide करने वाली कुछ कंपनियां हैं:

  • Google
  • Microsoft
  • Yahoo

21. किसी Element में CSS class add करने और Remove करने के लिए कौन से method का उपयोग होता है?

किसी HTML element में jQuery के जरिये CSS class को add करने के लिए addClass() का उपयोग होता है जबकि removeClass() method से CSS class को हटाया जा सकता है।

22. prop() और attr() में क्या अंतर है?

attr() से match किये गये elements में से पहले element के attribute की value find की जा सकती है। वहीँ prop() से पहले element की property की value find की जा सकती है।

आगे पढ़ें:

आपको jQuery Interview Questions and Answers in Hindi का यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरुर बताएं। आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *