PHP क्या है? इसका क्या उपयोग है? What is PHP in Hindi

What is PHP in Hindi

PHP in Hindi: PHP बहुत ही popular और powerful language है यदि आप web development सीखना चाहते हैं तो आपको PHP जरूर सीखना चाहिए। आज हम आपको इस article में बताएँगे की PHP क्या है? इसके क्या उपयोग हैं? यह काम कैसे करता है और इसके क्या-क्या फायदे व नुकसान हैं।

PHP क्या है? What is PHP in Hindi

PHP का full form “PHP: Hypertext Preprocessor” है यह एक server side scripting language है जिसका उपयोग web development में किया जाता है।

Server side scripting यानी PHP में लिखा गया program हमेशा server में run होता है और जो भी output होता है वह HTML page के रूप में convert होकर user के web browser पर display होता है।

किसी website के HTML और CSS code को देखा जा सकता है लेकिन PHP के code को user देख नही सकता क्योंकि इसके कोड हमेशा server में रहते हैं और कभी भी client के system तक नही पहुँचते।

PHP एक बहुत ही powerful language है और आज internet पर मौजूद लाखों websites PHP का उपयोग कर रहें हैं। लगभग सभी popular CMS जैसे WordPress, Joomla, Drupal आदि PHP से ही बने हैं।

E-commerce हो या social networking की site हर जगह PHP का उपयोग हो रहा है। Facebook की वेबसाइट भी PHP के code से बनी है।

अगर हम PHP की history के बारे में बात करें तो 1994 में Rasmus Lerdorf ने अपने online resume वाली website में आने वाले visitors को count करने के लिए PHP को बनाया था जिसे “Personal Home Page Tools” नाम दिया गया था।

समय के साथ इसमें कई सारे बदलाव किये गये इसका नाम बदल कर “PHP Hypertext Preprocessor” रखा गया और कुछ नई functionalities add किये गये।

PHP का क्या उपयोग है?

  • Dynamic website या web application बनाया जा सकता है।
  • वेबसाइट को डेटाबेस से connect कर सकते हैं।
  • PHP के जरिये database में data insert, update या delete किया जा सकता है।
  • User login system बनाया जा सकता है। server side validation भी हो सकता है।
  • PHP के जरिये आप यह तय कर सकते हैं की कौन सा user कौन से page को access कर सकता है।
  • Forms create कर सकते हैं जिसके जरिये user से data input करा कर database में store किया जा सकता है।
  • Email send और receive किया जा सकता है।
  • Browser के cookies को set और access किया जा सकता है।
  • Data encryption और decryption भी कर सकते हैं।

PHP कैसे काम करता है?

  • PHP के code को HTML के साथ लिखा जाता है लेकिन इसके execution के लिए server install होना जरुरी है।
  • PHP असल में एक software है जो की web server में installed होता है जहाँ यह web developer द्वारा निर्धारित tasks को perform करता है और इसके output को कुछ ही milliseconds में user के browser पर send कर देता है।
  • जब भी user अपने web browser के द्वारा किसी PHP document के लिए server को request send करता है तब server उस document को find out करने के बाद सबसे पहले PHP processor पर send कर देता है।
  • PHP processor पर दो प्रकार के operations perform होते हैं:
    • Copy mode: इस step में plain HTML को final output पर copy कर दिया जाता है।
    • Interpret mode: इसमें PHP के कोड को interpret यानि execute किया जाता है और उसके द्वारा प्राप्त output को final output में जोड़ दिया जाता है।
How PHP works in Hindi

Advantages of PHP

  • PHP free और open source है यानि इसे आप फ्री में download करके उपयोग कर सकते हैं।
  • यह platform independent है यानि किसी भी platform जैसे Windows, Linux, Mac आदि में use किया जा सकता है।
  • इसका syntax बहुत आसान है इसलिए इसे बड़ी आसानी से सीखा जा सकता है।
  • इसका execution speed बहुत fast होता है।
  • Built-in database module का उपयोग कर बड़ी आसानी से database से connection create किया जा सकता है।
  • Powerful library support
  • नयी टेक्नोलॉजी और फीचर के साथ पीएचपी के versions लगातार update होते रहते हैं।
  • Apache और IIS दोनों तरह के servers के लिए compatible है।
  • PHP के साथ सिर्फ MySQL ही नही बल्कि अन्य प्रकार के डेटाबेस जैसे MS SQL Server, Oracle आदि भी उपयोग किये जा सकते हैं।
  • ज्यादातर hosting servers by default PHP support करते हैं। ASP की तरह इसके लिए dadicated hosting की जरुरत नही पड़ती। इसका मतलब यह है की PHP से बने website को होस्ट करने में अधिक पैसे खर्च नही करने पड़ते।

Disadvantages of PHP in Hindi

  • PHP से कोई large application develop करना काफी मुश्किल काम है क्योंकि यह highly modular नही है जिसकी वजह से किसी बड़े application को manage करना कठिन हो जाता है।
  • PHP open source है इसलिए इसके source code को कोई भी देख सकता है ऐसे में यदि code में कोई bug हो तो उसका गलत फायदा उठाया जा सकता है।

Summary

  • PHP का full form “PHP: Hypertext Preprossesor” है।
  • PHP open source और cross platform है।
  • यह server side scripting language है।
  • इसके program सर्वर पर execute होते हैं।
  • PHP file को .php extension के साथ save किया जाता है।

आगे पढ़ें:

आज आपने इस article में जाना की PHP क्या है, यह काम कैसे करता है, इसके क्या फायदे और क्या कमियां हैं। हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आगे आप इसी साईट पर PHP के tutorials भी पा सकते हैं| Notification पाने के लिए नीचे newsletter जरुर subscribe करें।

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *