CSS Selectors in Hindi – Selectors क्या होते हैं? CSS में code कैसे लिखें?

इस post में हम CSS में coding करना start करेंगे और जानेंगे की CSS code का Syntax कैसा होता है? CSS selectors क्या हैं (What is CSS Selectors in Hindi?) और ये कितने प्रकार के होते हैं?

आपने इससे पहले पोस्ट किये गये आर्टिकल में CSS क्या है पढा होगा, आप जान गये होंगे की CSS सीखना क्यों important है, इसके क्या फ़ायदे हैं, यह HTML से कैसे अलग है और इसे HTML page में कैसे link किया जाता है।

अगर आपने पिछला पोस्ट नही पढा है तो आगे बढने से पहले जल्दी वहां से हो आईये।

यह भी पढ़ें: Complete CSS Tutorials in Hindi- पूरा CSS सीखें हिंदी में

CSS Selectors in Hindi

चलिये अब जानते हैं कि CSS में कोड लिखने का तरीका क्या होता है, इसका basic syntax यानि कोड का बेसिक structure कैसे होता है?

CSS में coding करना HTML से बिलकुल अलग होता है लेकिन यह उससे भी ज्यादा आसान है। नीचे आप कोड का syntax यानि एक बेसिक स्ट्रक्चर देख सकते हैं और समझ सकते हैं की हमें किस फॉर्मेट में कोड लिखना होता है।

css syntax min

CSS rule हमेशा selector से start होता है जोकि बताता है कि हम किस html element में style apply करेंगे।

ऊपर image में उदाहरण दिया गया है जिसमें हम <body> element में कुछ rule apply कर रहें हैं।

Selector के बाद curly braces में हम property set करते हैं जो कि <body> element के presentation को change कर देगी।

CSS syntax के 3 parts होते हैं:

selector { property: value}

1. Selector: यह HTML का element होता है जिस पर हमें style apply करना होता है। आप ऊपर चित्र में example देख सकते हैं, हमने html के body tag को selector की तरह लिया है क्योंकि हमें body की background color change करनी है।

2. Property: हम selector पर कौन सा rule apply करना चाहते हैं ये हम property से बताते हैं। हमको body की बैकग्राउंड कलर blue करनी है, तो हमनें उदाहरण में background-color को as a property use किया है।

3. Value: इसमें हम property की value क्या होगी ये बताते हैं, उदाहरण में हमनें background-color property की value blue ली है।

Types of CSS Selectors in Hindi:

CSS में selectors मुख्य रूप से 8 प्रकार के होते हैं जिनके नाम निचे दिए गए हैं :

  1. Universal Selector
  2. Tag Selector
  3. Class Selector
  4. ID Selector
  5. Descendant Selector
  6. Adjacent Sibling Selector
  7. Child Selector
  8. Attribute Selector

चलिये अब विस्तार से जानते हैं की कौन सा selector किस काम आता है:

1. Universal Selector: 

जब हमें page के सारे elements में एक जैसा rule apply करना होता है तब हम इस selector का use करते हैं, इससे HTML page के सारे tags एक साथ select हो जाते हैं। इसके लिये हम * symbol का उपयोग करते हैं। नीचे आप example देख सकते हैं:

2. Tag Selector: 

इसे element type selector भी कहते हैं, इससे हम पेज के किसी भी HTML tag को select करके उसमें style apply कर सकते हैं। इसमें हम selector की जगह उस tag का नाम लिख देते हैं जिसकी design हमको change करनी है।

3. Class Selector: 

यह सबसे ज्यादा use होने वाला selector है, मान के चलिये हमें कोई collection of properties बार-बार उपयोग करने की जरूरत पडती है तो हम एक class बना कर उन सारे rules को उसके अंदर define कर देते हैं, फ़िर जिस tag में हमें ये rules apply करने होते हैं हम उस tag में इस class को call कर लेते हैं।
इसे define करने के लिये .(dot) symbol use करते हैं। एक class को हम जितने tags में चाहें call कर सकते हैं।

अभी भी confused हैं?

तो चलिये इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं:

मान के चलिये हमारे पास एक पेज में 3 paragraphs हैं यानि की तीन <p> tags हैं, हम चाहते हैं कि इन तीनो paragraphs की color अलग-अलग हों पहले की red, दूसरे की blue, और तीसरे की green

तो इस स्थिति में हम तीन अलग-अलग class बनायेंगे जिसको हम नाम देंगे red_para, blue_para, और green_para

इन तीनो class में color वाली property define कर देते हैं, अब तीनो <p> tags में एक-एक class को call कर लेते हैं।

css class selector min

Example:

4. ID Selector: 

यह class की तरह ही होता है इसमे बस इतना अंतर होता है कि हम इसे define करते समय . (dot) की जगह  # (hash) character का use करते हैं, call करते समय tag में id attribute use करते हैं।
एक ID selector को हम सिर्फ़ एक element के लिये ही use कर सकते हैं। सारे ID unique tag पर ही apply होते हैं। इसका उपयोग ज्यादतर layout बनाते समय किया जाता है।

Example:

5. Descendant Selector: 

इसका उपयोग हम तब करते हैं जब ऐसे element में style apply करना होता है जो किसी दूसरे element के अंदर हो। उदाहरण देखें:

Example:

6. Adjacent sibling selector:

जब किसी एक specific element के just बाद आने वाले दूसरे element में CSS rule डालना हो तो Adjacent sibling selector की आवश्यकता पडती है।

उदाहरण में देखें, हमने selector में p+p लिया है जिसका मतलब है p element के just बाद आने वाला <p> tag, यह code second और third वाले <p> पर काम करेगा first वाले में यह set नही होगा।

 

7. Child Selector: 

यह Descendant Selector की तरह ही है लेकिन यह किसी element के child को ही target करता है। इसमें हम greater than symbol (>) का उपयोग करते हैं, example देखें:
यहां हमने div>b लिया है मतलब target element है <div> का child <b>, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारे पास दो <b> हैं लेकिन style सिर्फ़ first वाले में ही सेट होगा क्योंकि दूसरा वाला <b> div का नही बल्कि p का child है।

8. Attribute Selector:

अब तक हम किसी HTML tag को selector बनाते थे लेकिन Attribute Selector से हम कि tag के attribute को भी select कर सकते हैं।
इसे square brackets से declare किया जाता है।
आप example में देख सकते हैं हमने अलग अलग attribute में अलग-अलग style apply किया है|

अगर आपको इस आर्टिकल (CSS selectors in Hindi) से जुड़े कुछ सवाल पूछना है या इस पोस्ट के बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से कह सकते हैं |

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *