Skip to content
No results
  • Blogging
  • Internet
  • Web Design
  • Tutorials
    • HTML Tutorial in Hindi
    • Complete CSS Tutorials in Hindi | CSS सीखें हिंदी में
    • jQuery
    • JavaScript
WebinHindi.com
  • Blogging
  • Internet
  • Web Design
  • Tutorials
    • HTML Tutorial in Hindi
    • Complete CSS Tutorials in Hindi | CSS सीखें हिंदी में
    • jQuery
    • JavaScript
WebinHindi.com

गूगल Adsense क्या है इस पर Account कैसे बनायें?

  • Vivek VaishnavVivek Vaishnav
  • January 30, 2021

आज हम आपको Google Adsense के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ से दुनियाभर के लाखों लोग अपनी website या ब्लॉग से पैसे कमा रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए एडसेंस एक बेहतरीन और भरोसेमंद प्लेटफार्म है।

अगर आप वेबसाइट बनाने जा रहे हैं, ब्लॉगिंग शुरू कर रहे हैं या अपना Youtube चैनल बना रहे हैं तब तो आपको Google Adsense क्या है इसकी जानकारी जरुर होनी चाहिए।

Contents

  • गूगल Adsense क्या है?
  • Google Adsense के क्या फायदे हैं?
  • एडसेंस अकाउंट के लिए क्या चाहिए?
  • Google Adsense में अकाउंट कैसे बनायें?
  • गूगल एडसेंस कैसे काम करता है?
  • एडसेंस से पेमेंट कैसे मिलता है?
  • Adsense से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण शब्द
  • Conclusion – Google Adsense क्या है?

गूगल Adsense क्या है?

एडसेंस गूगल कंपनी की एक advertising platform है जिसके जरिये आप अपनी वेबसाइट, ब्लॉग या Youtube videos पर विज्ञापन लगा कर पैसे कमा सकते हैं।

गूगल आपकी साईट के कंटेट और ऑडियंस के अनुसार विज्ञापन दिखाता है। इन विज्ञापनों पर जब भी कोई व्यक्ति क्लिक करता है तो इसके आपको पैसे मिलते हैं।

  • ब्लॉग क्या है? लोग ब्लोगिंग क्यों करते हैं?
  • Blogger पर फ्री ब्लॉग कैसे बनायें?

Google Adsense के क्या फायदे हैं?

इन्टरनेट पर कई सारे advertisement platforms हैं जहाँ से पैसे कमाए जा सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग एडसेंस का ही उपयोग करते हैं और इसके पीछे कई कारण हैं जैसे:

  • यह गूगल का प्लेटफार्म है जो की अपनेआप में एक ब्रांड है।
  • यह publishers के लिए पूरी तरह से Free है।
  • यह advertisers और publishers दोनों को एक सुरक्षित और transparent system provide करता है।
  • एडसेंस text, image, videos जैसे कई प्रकार के formats और अलग-अलग size में विज्ञापन उपलब्ध कराता है।
  • गूगल के अनुसार 2 मिलियन लोग एडसेंस का उपयोग कर रहे हैं। जिससे पता चलता है की यह एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है।

एडसेंस अकाउंट के लिए क्या चाहिए?

एडसेंस में अकाउंट बनाने के लिए आपके पास कुछ चीजें होनी चाहिए जैसे:

  • गूगल / जीमेल में अकाउंट होना चाहिए
  • एक ब्लॉग या वेबसाइट होना चाहिए

ब्लॉग या वेबसाइट के लिए Adsense बना रहे हैं तो इन बातों का जरुर ध्यान रखें:

  • गूगल हमेशा quality content को महत्व देता है।
  • आपके ब्लॉग पर पर्याप्त कंटेट होने चाहिए। शुरुआत में कम से कम 20 quality articles लिख लेने चाहिए।
  • कोई भी गैर-कानूनी सामग्री नही होनी चाहिए।
  • Content unique और original होना चाहिए। कहीं से कॉपी किया गया कंटेंट नही होना चाहिए।
  • गूगल की Publisher Policies के अनुसार आपको content create करना चाहिए।

Google Adsense में अकाउंट कैसे बनायें?

Step 1: सबसे पहले गूगल एडसेंस की वेबसाइट पर जाएँ।

Google AdSense me account kaise banaye

Step 2: यदि आपके पास गूगल / Gmail का अकाउंट है तो आप Sign in पर क्लिक करें और लॉग इन करें। यदि आपके पास अकाउंट नही है तो Sign Up Now वाले बटन पर क्लिक करें।

Step 3: अपनी वेबसाइट का URL और अपना ईमेल आईडी enter करें।

C:\Users\USER\Desktop\vivek\webinhindi\AdSense account application form

Step 4: Get helpful AdSense info at that email address के Yes या No में से किसी एक option को चुने।

Step 5: Save And Continue बटन पर क्लिक करें।

Step 6: Terms & Condition को पढ़कर Accept कर लें।

Google AdSense - Accept Contract

Step 7: Continue to Adsense पर क्लिक करें। अब आपका एडसेंस अकाउंट बन चुका है। इसके बाद आप अपना payment address और जरुरी जानकारियाँ डालकर submit कर दें।

अकाउंट बनाने के कुछ दिनों बाद आपको गूगल की तरफ से एक ईमेल आएगा जिसमे आपकी वेबसाइट के approval या reject होने की जानकारी होगी।

Approval मिलने के बाद अपनी साईट पर आपको जहाँ विज्ञापन दिखाने हैं वहां ad codes लगाने पड़ते हैं। आप किस प्रकार का ad दिखाना चाहते हैं इसका चुनाव आप खुद कर सकते हैं या आप Auto ads का use कर सकते हैं।

कई बार हमें एडसेंस का approval नही मिल पाता है ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नही है। आपको rejection का कारण भी बताया जाता है जिसके अनुसार आप अपनी साईट पर सुधार कर फिर से apply कर सकते हैं।

गूगल एडसेंस कैसे काम करता है?

ये डिजिटल मार्केटिंग का जमाना है और अब छोटी-बड़ी हर प्रकार की कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन पर ज्यादा पैसे खर्च कर रही हैं। गूगल एडसेंस इन कंपनियों से विज्ञापन लेकर उसे Adsense से जुड़े वेबसाइट/ ब्लॉग आदि में दिखाता है।

यहाँ पर विज्ञापन देने वाली इन कंपनियों को advertiser और विज्ञापन दिखाने वालों को publisher कहा जाता है। Advertisement दिखाने के लिए Adsense इन advertisers से पैसे लेता है और उसमे से कुछ हिस्सा (लगभग 68%) publishers को दे देता है।

एडसेंस से पेमेंट कैसे मिलता है?

गूगल एडसेंस हर महीने 21 तारीख को payment release कर देता है। इसके लिए आपके Adsense account में minimum 100$ बैलेंस होने चाहिए। आपके पैसे wire transfer के द्वारा सीधे आपके बैंक अकाउंट पर भेज दिए जाते हैं। आमतौर पर अकाउंट में पैसे जमा होने में 5 से 15 दिन लगते हैं।

अगर 15 दिनों में पैसे आपके अकाउंट में नही आते हैं तो आप एक फॉर्म के माध्यम से गूगल की सपोर्ट टीम को जानकारी दे सकते हैं जिससे आपके पेमेंट को ट्रैक किया जा सके।

Adsense से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण शब्द

जब आप Adsense का उपयोग करेंगे तो आपको कई सारे terms या words देखने को मिलेंगे। इनका उपयोग आपकी Adsense earning को calculate करने में किया जाता है।

इनमे से कुछ Adsense related important words इस प्रकार हैं:

  • Impressions: User के डिवाइस में कितने बार Ads load हुए यह impression द्वारा पता चलता है।
  • Cost Per Click (CPC): जब भी कोई व्यक्ति ad पर क्लिक करता है तो कुछ amount मिलते हैं। हर एक क्लिक पर कितने पैसे मिलते हैं यह CPC से पता चलता है। CPC का निर्धारण advertisers के द्वारा तय होता है।
  • Clickthrough rate (CTR): Ads को impressions की तुलना में कितने clicks आ रहे हैं यह CTR से पता चलता है। इसका फार्मूला कुछ इस प्रकार है: CTR = Clicks / Impressions.
  • Page CTR: Pageviews की तुलना में आपको कितने clicks मिल रहे हैं यह Page CTR से पता चलता है जिसका फार्मूला है: Page CTR = Clicks / Page views.
  • Page Revenue Per Thousand Impressions (Page RPM): हर 1000 impressions पर आपकी Page revenue कितनी मिलती है यह Page RPM से पता चलता है। इसका फार्मूला कुछ इस प्रकार है: Page RPM = (Estimated earnings / Number of page views) * 1000.

Conclusion – Google Adsense क्या है?

गूगल एडसेंस एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ से आप अच्छा इनकम कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छी वेबसाइट या ब्लॉग बनानी है ताकि Adsense approval मिल सके।

कई लोगों को Adsense approval के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और इसका मुख्य कारण एडसेंस की strict rules और policies हैं।

लेकिन approval लेना इतना मुश्किल काम भी नही है आपको बस ऐसे कंटेट या आर्टिकल डालने हैं जोकि अपनेआप में original हों कहीं से copy paste न हों और उसमे कुछ गलत सामग्री न हों।

  • Freelancing क्या है? इससे घर बैठे पैसे कैसे कमायें?

हमें उम्मीद है आपको गूगल एडसेंस क्या है और Adsense पर account कैसे बनायें समझ आ गया होगा। अपने सवाल या सुझाव आप हमें निचे कमेंट करके बता सकते हैं।

जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

One comment

  1. Rahul Bhaadwaj

    Rahul Bhaadwaj

    February 8, 2021 / 12:36 pm Reply

    very good information Bhai.Hume Apka Yeh article Bahot Achchha Laga hai Bhai good article Bhai…….

    THANKS …

Leave a ReplyCancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हमारे बारे में
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Copyright © 2025 WebinHindi.com