Desktop Publishing (DTP) क्या है? DTP सॉफ्टवेयर, कोर्स और सैलरी 2026

डीटीपी क्या है, डीटीपी सॉफ्टवेयर के नाम और डीटीपी कोर्स कौन-कौन कर सकता है, और कितने दिन में इस कोर्स को कर सकते हैं? इन सबकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है। आज की इस डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर का उपयोग कर कई तरह के काम किये जाते हैं और आजकल कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार के कई सारे अवसर हैं।

इसके लिए हमें कंप्यूटर स्किल्स की जरुरत पड़ती है जिसे सीखने के लिए कंप्यूटर के कोर्स भी कई प्रकार के हैं। उसमे से एक हैं डीटीपी, बहुत सारे लोगों को अभी भी इसके बारे में पता नही है कि आखिर डीटीपी क्या होता है और इसमें क्या-क्या सॉफ्टवेयर सिखाया जाता है?

अगर आपको भी DTP के बारे में नहीं पता है तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। बस इस आर्टिकल को आपको अंत तक पढना है। तो चलिए शुरू करते हैं आज के टॉपिक को।

डीटीपी क्या है? What is DTP in Hindi?

DTP का फुल फॉर्म Desktop Publishing है यह प्रकाशन की एक तकनीक है जिससे हम कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर के जरिये ग्राफिक का काम करते हैं, जैसे-डॉक्यूमेंट, बुक, newspaper, कार्ड और फोटो एडिट इत्यादि और उसे हम प्रिंटर के माध्यम से छपाई करते हैं।

इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत सबसे पहले जेम्स डेविस ने 1983 में किया था। आजकल आप जितने भी किताब, कैलेंडर,शादी कार्ड और विजिटिंग कार्ड देख रहे हैं असल में वो सब इसी तकनीक के माध्यम से ही बनाया गया है। समय के साथ DTP के क्षेत्र में भी कई सारे सुधार होते गये हैं और आजकल इस काम के लिए कई सारे Advanced DTP Software का उपयोग किया जाता है जिसकी जानकारी भी निचे दी गयी है।

डीटीपी का उपयोग

आप हर रोज अपने आसपास बुक, कैलेंडर, अख़बार आदि देखते ही होंगे इसके अलावा अक्सर अपने किसी दुकान के ऊपर या सड़क किनारे लगे बैनर, पोस्टर आदि देखते होंगे हैं, इन सभी को DTP के माध्यम से ही बनाया जाता है।

DTP का उपयोग ज्यादातर इन चीजों को बनाने के लिए किया जाता है:

  • किताब / ई-बुक
  • अखबार
  • पोस्टर / बैनर / ब्रोसर
  • शादी कार्ड्स
  • विजिटिंग कार्ड
  • न्यूज़लेटर
  • वेब पेज
  • बिल
  • प्रमाण-पत्र
  • रिज्यूम आदि

अगर हम डीटीपी के उपयोग की बात करे तो इसका उपयोग लगभग सभी जगह किया जाता है। इसका प्रयोग भौतिकी दुनिया से लेकर डिजिटल दुनिया में किया जाता है अगर हम भौतिकी दुनिया की बात करे तो इसमें बुक, शादी कार्ड, किसी प्रोडक्ट में छपे पोस्टर या कोई चुनाव पोस्टर इत्यादि है। इसके आलावा अगर हम वर्चुअल दुनिया की बात करे तो जो भी हम मोबाइल में एड्स, कार्टून फोटो या विडियो और टेक्स्ट को देखते हैं वो सब डीटीपी का उपयोग करके ही बनाया जाता है।

डीटीपी में मुख्य रूप से तीन चीजों की जरुरत होती है:

  • कंप्यूटर
  • सॉफ्टवेयर
  • प्रिंटर

डीटीपी के उपयोग के बारे में पढने के बाद आपको पता चल गया होगा कि इसका स्कोप क्या है, आज के समय में और भविष्य में कितना डिमांड होने वाला है। ऐसे में यदि कोई डीटीपी ओपेरटर बनना चाहता है, तो उसके लिए यह एक बेस्ट करियर आप्शन साबित हो सकता है। डीटीपी ओपेरटर कैसे बनते हैं इसके बारे हम आगे बताने वाले हैं।

डीटीपी ऑपरेटर कैसे बने?

डीटीपी ऑपरेटर बनने के लिए आपको डीटीपी कोर्स करना होगा इसके लिए डीटीपी एक शार्ट-टर्म कंप्यूटर कोर्स होता है। इस कोर्स को आप अपने नजदीकी institute से कर सकते हैं। यह कोर्स लगभग सभी institute में तीन या चार महीने में पूरा करा दिया जाता है। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी सीख सकते हैं।

इस कोर्स को करने के लिए आपको डिग्री की जरुरत नहीं होगी अगर आप दसवीं पास हो या दसवीं फ़ैल है, तब भी आप इस कोर्स को कर सकते हैं। इसमें आपको कुछ कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को चलाना सिखाया जाता है जिसे डीटीपी सॉफ्टवेयर कहते हैं।

डीटीपी सॉफ्टवेयर के बारे में हम आगे विस्तार से पड़ने वाले हैं। अगर हम जॉब की बात करे तो इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी स्टुडियो या कम्पनी में फोटो एडिट, लोगो डिजाईन या बैनर प्रिटिंग इत्यादि का काम कर सकते हैं। इसके अलवा अगर आप जॉब नहीं करना चाहते हैं, तो आप खुद का स्टूडियो खोल कर शादी कार्ड, बैनर डिजाईन, विजिटिंग कार्ड डिजाईन इत्यादि का सर्विस अपने स्टूडियो में प्रदान कर सकते हैं।

DTP ऑपरेटर की सैलरी कितनी होती है?

DTP ऑपरेटर की सैलरी शहर, अनुभव और कंपनी के हिसाब से अलग-अलग होती है। शुरुआत में एक फ्रेशर DTP ऑपरेटर को लगभग ₹10,000 से ₹15,000 प्रति महीने मिल सकते हैं। 2-3 साल का अनुभव होने पर यह सैलरी ₹20,000 से ₹30,000 तक जा सकती है। बड़े शहरों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु) में और प्रिंटिंग/पब्लिशिंग एजेंसियों में यह और भी ज्यादा हो सकती है।

अगर आप खुद का DTP सेंटर या स्टूडियो खोलते हैं तो कमाई क्लाइंट्स की संख्या पर निर्भर करती है और इसमें फिक्स्ड सैलरी की कोई सीमा नहीं रहती।

नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं और शहर-दर-शहर बदल सकते हैं — सटीक सैलरी जानने के लिए अपने local job market को भी चेक करें।

DTP कोर्स की Fees और Duration कितनी होती है?

DTP कोर्स की fees institute के हिसाब से अलग-अलग होती है:

  • Government/College सर्टिफिकेट कोर्स: ₹1,500 से ₹3,000 (3 महीने तक)
  • Private Institute: ₹5,000 से ₹15,000 (3-6 महीने)
  • University Diploma कोर्स: ₹15,000 से ₹25,000 (6-12 महीने)
  • Online कोर्स (Vskills, Udemy आदि): ₹500 से ₹5,000

कोर्स की duration आमतौर पर 3 महीने से 1 साल के बीच होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप certificate course कर रहे हैं या diploma। कोर्स में आपको Photoshop, CorelDraw, PageMaker, MS Word जैसे सॉफ्टवेयर सिखाए जाते हैं।

नोट: ये fees अलग-अलग शहर और institute के हिसाब से बदल सकती हैं, admission से पहले अपने नज़दीकी institute से confirm जरूर करें।

AI के दौर में DTP का भविष्य कैसा है?

आजकल Canva AI, Adobe Firefly, और Microsoft Designer जैसे AI-powered टूल्स भी डिजाइन और लेआउट का काम आसान बना रहे हैं। इससे कुछ बेसिक DTP टास्क (जैसे टेम्पलेट बनाना) अब पहले से तेज़ हो गए हैं।

लेकिन प्रोफेशनल प्रिंटिंग, complex layouts, और brand-specific डिज़ाइन के लिए अभी भी trained DTP ऑपरेटर्स की जरूरत बनी रहेगी। अगर आप DTP सीख रहे हैं, तो पारंपरिक सॉफ्टवेयर के साथ-साथ AI tools का बेसिक ज्ञान भी रखें — इससे आपकी employability बढ़ेगी।

DTP और Graphic Design में क्या अंतर है?

बहुत से लोग DTP और Graphic Design को एक ही समझ लेते हैं, पर दोनों में कुछ फर्क है:

बिंदुDTPGraphic Design
फोकसPrint-ready डॉक्यूमेंट तैयार करना (किताब, कार्ड, बैनर)Creative visual concept और branding बनाना
SoftwarePageMaker, MS Word, MS PublisherPhotoshop, Illustrator, CorelDraw
Skill LevelBasic (टाइपिंग, लेआउट सेटिंग)Advanced (creativity, design theory)
Career ScopeDTP ऑपरेटर, प्रिंटिंग हाउसGraphic Designer, Brand Designer

आसान भाषा में कहें तो DTP एक तरह से Graphic Design का ही एक हिस्सा है, जो खासतौर पर document और print layout पर फोकस करता है।

डीटीपी सॉफ्टवेयर के नाम (2026 Updated List)

वैसे तो डीटीपी में कई सारे सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, यहाँ हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर के बारे में बात करेंगे।

सॉफ्टवेयरइस्तेमालFree/Paid
Adobe InDesignProfessional books, magazines, brochuresPaid
Adobe PhotoshopPhoto editing, banner, posterPaid
CorelDrawVector graphics, cards, logoPaid
Adobe Page Makerपुराना पर आज भी basic layout के लिए (अब बंद हो चुका है, InDesign इसकी जगह ले चुका है)Discontinued
MS WordSimple documents, resumePaid (MS Office)
MS PublisherNewsletter, page designPaid (MS Office)
ScribusInDesign जैसा काम, बिल्कुल फ्रीFree
Canvaआसान templates, beginners के लिएFree + Paid

Adobe InDesign

यह आज के समय में industry-standard DTP सॉफ्टवेयर है — किताबें, मैगज़ीन और मल्टी-पेज डॉक्यूमेंट बनाने के लिए ज्यादातर प्रोफेशनल स्टूडियो और पब्लिशिंग हाउस इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। Adobe Page Maker अब बंद हो चुका है और InDesign ने उसकी जगह ले ली है, इसलिए अगर आप आज DTP सीख रहे हैं तो PageMaker की जगह InDesign सीखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Adobe Photoshop

दोस्तों, यह बहुत ही पॉपुलर सॉफ्टवेयर है, इसका उपयोग फोटो एडिट में अधिक किया जाता है, लेकिन आप इसमें ग्राफिक का काम भी कर सकते हैं जैसे कोई भी कार्ड डिजाईन करना या ऐड डिजाइन करना इत्यादि।

Corel Draw

यह ग्राफ़िक डिज़ाइनर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है, इससे आप शादी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, विज्ञापन और छोटे से बड़े पोस्टर बना सकते हैं। यह वेक्टर ग्राफ़िक्स की तकनीक पर काम करता है, जिससे फोटो zoom करने पर भी pixel नहीं फटता।

MS Word aur MS Publisher

ये दोनों Microsoft Office के सॉफ्टवेयर हैं। MS Word टेक्स्ट एडिटिंग/डॉक्यूमेंट बनाने के लिए है (रिज्यूमे, किताब), जबकि MS Publisher में पेज डिजाईन करने के टूल्स मिलते हैं (बुक कवर, शादी कार्ड, न्यूज़लेटर)।

Scribus (Free Option)

अगर आप बिना पैसे खर्च किए DTP सीखना और practice करना चाहते हैं तो Scribus एक बेहतरीन free और open-source सॉफ्टवेयर है। यह InDesign जैसा ही काम करता है — books, brochures, newsletters सब कुछ बना सकते हैं।

Canva

Canva एक beginner-friendly, ज्यादातर free टूल है जिसमें पहले से बने हुए templates मिलते हैं। यह प्रोफेशनल DTP सॉफ्टवेयर जितना powerful नहीं है, पर छोटे-मोटे डिजाइन (social media post, simple poster) के लिए बहुत काम आता है।

आगे पढ़ें:

DTP से जुड़े कुछ सवाल जवाब – FAQ

DTP कहाँ से सीखें?

DTP सीखने के लिए आप किसी संस्था से कोर्स कर सकते हैं या ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे Youtube आदि से भी सीख सकते हैं या कोई ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं।

DTP में करियर कैसे बनायें?

DTP सीखने के बाद आपको अपने शहर के किसी DTP सेण्टर, फोटो स्टूडियो, प्रिंटिंग कंपनियों में नौकरी मिल सकती है। आप खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

आज हमने इस आर्टिकल में जाना कि डीटीपी क्या है, इसका पूरा नाम क्या है, डीटीपी ओपेरटर कैसे बने और डीटीपी सॉफ्टवेयर के नाम क्या हैं। उम्मीद करता हूँ। आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर हां, तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक/whatsapp ग्रुप में जरुर शेयर करे। ऐसे ही आर्टिकल रोज पड़ने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे। अपना कीमती वक्त इस ब्लॉग पर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *