कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या है? What is Programming in Hindi?

टेक्नोलॉजी की दुनिया में प्रोग्रामिंग या कोडिंग जैसे शब्द हमें कई बार पढने और सुनने को मिलते हैं। आजकल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग बहुत पोपुलर हो रहा है। अगर आप इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाना चाहते हैं तो आपको प्रोग्रामिंग तो सीखनी पड़ेगी। चलिए आज हम इसी के बारे में जानते हैं की आखिर प्रोग्रामिंग क्या है और ये कितने प्रकार के होते हैं।

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होता है? कुछ popular programming languages के बारे में भी इस आर्टिकल में बात करेंगे।

programming kya hai in hindi

कंप्यूटर प्रोग्राम क्या है? (What is Computer Program in Hindi?)

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या होता है यह समझने से पहले आप यह समझिये की कंप्यूटर प्रोग्राम क्या होता। कंप्यूटर अपने आप कुछ भी नही कर सकता जब तक की उसे कोई आदेश (instruction) न दिया जाए।

कंप्यूटर को क्या काम करना है और कैसे काम करना है यह कंप्यूटर प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर ही उसे बताता है। यानि आपका कंप्यूटर बिना किसी प्रोग्राम या software के कुछ काम ही नही कर सकता। कंप्यूटर प्रोग्राम को सॉफ्टवेयर या computer application भी कहा जाता है।

दरअसल कंप्यूटर प्रोग्राम कई सारे निर्देशों (instructions) का एक समूह होता है जोकि किसी कार्य को कैसे करना है यह कंप्यूटर को बताता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ब्राउज़र, मूवी प्लेयर आदि सभी कंप्यूटर प्रोग्राम के उदाहरण हैं। इसी प्रकार ऑपरेटिंग सिस्टम भी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जो की आपके पूरे कंप्यूटर को संचालित करता है।

प्रोग्रामिंग क्या है? (What is Programming in Hindi?)

प्रोग्रामिंग एक ऐसा प्रोसेस है जिससे किसी कंप्यूटर प्रोग्राम को डिजाईन किया जाता है। किसी problem को solve करने या कोई task perform करने के लिए एक प्रोग्राम के अंदर कई सारे instructions होते हैं और इन instructions को प्रोग्रामर द्वारा लिखा जाता है।

इस प्रोसेस में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग कर code लिखा जाता है। requirement के अनुसार programming आसान भी हो सकता है और बहुत अधिक जटिल भी हो सकता है।

कई बार प्रोग्रामिंग को कोडिंग भी कहा जाता है। हालाँकि coding प्रोग्रामिंग का सिर्फ एक हिस्सा है।

Steps of Programming

Programming के कई सारे steps होते हैं जिनमे से 5 main steps निचे दिए गये हैं:

  1. प्रॉब्लम को समझना: प्रोग्रामर को सबसे पहले उस समस्या को समझना पड़ता है जिसे कंप्यूटर के द्वारा सुलझाया जाना है।
  2. समाधान खोजना: इसके बाद problem का solution ढूँढा जाता है और योजना बनायीं जाती है।
  3. प्रोग्राम की कोडिंग करना: कंप्यूटर के द्वारा उस काम को करने के लिए instruction लिखना पड़ता है और इसके लिए उचित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को चुनकर कोडिंग करनी पड़ती है।
  4. प्रोग्राम की टेस्टिंग करना: बनाये गये प्रोग्राम को अलग-अलग तरह से test किया जाता है और result की analysis की जाती है।
  5. Documentation तैयार करना: उस प्रोग्राम को समझाने के लिए अलग डाक्यूमेंट्स तैयार किये जाते हैं। जैसे end user documentation, programmer documentation, operator documentation आदि।

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? What is Programming Language in Hindi?

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक प्रकार की कंप्यूटर भाषा है जिसका उपयोग का प्रोग्रामर कोड लिखता है और कंप्यूटर प्रोग्राम, सॉफ्टवेयर, application आदि तैयार करता है।

जैसा की आपको पता है की हमारा कंप्यूटर केवल बाइनरी यानि 1, 0 की भाषा ही समझता है और शुरुआत के समय में कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग इसी 1 और 0 की भाषा में की जाती थी। लेकिन इस binary language को समझना हम इंसानों के लिए काफी मुश्किल काम है। यही वजह है की programming language का आविष्कार हुआ।

दरअसल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज हमारे और कंप्यूटर के बीच एक ब्रिज का काम करता है। यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है की कंप्यूटर programming language में लिखे गये Instruction को सीधे तौर पर नही समझता इसके लिए ऐसे सॉफ्टवेयर की जरुरत पड़ती है जो इस language को binary language में convert कर दे।

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रकार – Types of Programming Language in Hindi

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं:

  1. Machine Language
  2. Assembly Language
  3. High Level Language

आइये इन्हें विस्तार से समझते हैं:

Machine Language

मशीन लैंग्वेज ऐसी भाषा है जिसमे binary digits (0, 1) उपयोग होते हैं और सारे commands 0 और 1 के फॉर्मेट में होते हैं जिसे कंप्यूटर आसानी से समझ जाता है। इस भाषा को कंप्यूटर का CPU (Central Processing Unit) सीधे तौर पर समझता है। यह कंप्यूटर की first generation language है इसे समझना हम इंसानों के लिए कठिन है।

Assembly Language

यह कंप्यूटर की second generation language है। इसे low level language माना जाता है। इसमें binary digits की जगह keyword का उपयोग होता है। assembly language को machine code में convert करने के लिए assembler का उपयोग किया जाता है। यह मशीन लैंग्वेज की तुलना में थोडा आसान होता है।

High Level Language

High level programming language को समझना बहुत आसान होता है क्योंकि इसमें English keywords और symbols का उपयोग होता है। इस प्रकार के लैंग्वेज के लिए compiler की जरुरत पड़ती है। compiler का काम high level language को machine code में translate करना है। C, C++, PHP, JavaScript आदि हाई लेवल लैंग्वेज के उदाहरण हैं।

Most Popular Programming Languages

वैसे तो कंप्यूटर की दुनिया में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कई सारे हैं, अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है। सबके अपने-अपने फायदे और disadvantages हैं।

आज हम आपको दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले और प्रसिद्ध प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में बताने वाले हैं:

1. Python

पाइथन लैंग्वेज बहुत ही popular programming language है। इसकी खास बात यह है की इसके syntax बहुत ही simple और user friendly हैं इसलिए इसे सीखना बहुत ही आसान है। यही वजह है की beginners के बीच यह काफी लोकप्रिय है।

यह एक open source language है। यह बिलकुल मुफ्त है और इसे कोई भी सीख सकता है। यह आसान होने के साथ-साथ powerful भी है। इसका उपयोग विडियो गेम, डाटा साइंस, artificial intelligence जैसे field में भी किया जाता है।

Programming language ranking site PYPL के October 2020 तक के डाटा के अनुसार Python लैंग्वेज पूरी दुनिया में पहले नंबर है। यह रैंकिंग गूगल सर्च के आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

top 10 programing languages in hindi
source: PYPL

2. JavaScript

जावास्क्रिप्ट बहुत popular frontend programming language है। इसक उपयोग interactive website बनाने के लिए किया जाता है। यह server side और client side दोनों तरफ काम कर सकता है। Node.js की मदद से browser पर चलने वाले web applications और games बनाये जा सकते हैं।

यह बहुत ही ज्यादा उपयोग होने वाला लैंग्वेज है इसलिए Popularity की बात करें तो यह top ranked प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में से एक है।

JavaScript के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारी हमारी अन्य आर्टिकल्स जरुर पढ़ें:

StackOverflow के developer survey 2020 के अनुसार JavaScript top 10 programming language और technology की list में पहले number है।

top-programming-languages
Source: StackOverflow

3. Java Programming

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के फील्ड में पिछले कई सालों से Java का उपयोग हो रहा है और बड़े organizations के बीच यह बहुत ही पोपुलर है। जावा में लिखा गया प्रोग्राम Java को support करने वाले सभी devices पर चलता है।

जैसा की आपको पता है Android platform अपने आप में बहुत ही popular है और Android apps को बनाने के लिए Java का उपयोग होता है। इसकेलिए गूगल ने Android Studio बनाया है जो की Java based Android development platform है।

Tiobe Index के अनुसार Java पिछले कई सालों से No. 1 position पर था लेकिन अब यह दुसरे पायदान पर है।

best programming language in Hindi
Source: Tiobe

4. C# Language

C# (C Sharp) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एक popular programming language है। यह .NET framework के लिए बहुत ही powerful language है। इसके syntax C और C++ जैसे हैं इसलिए यदि आपको C programming आती है तो आप इसे आसानी से सीख सकते हैं।

इसका उपयोग backend programming, Windows applications, games आदि बनाने में किया जाता है। यदि popularity की बात करें तो TIOBE index की लिस्ट में यह पांचवें नंबर पर है।

c-sharp-ranking
Source: Tiobe

5. C / C++ Programming

प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में C language बहुत ही पुराना और लगभग हर एक प्रोग्रामर प्रोग्रामिंग सीखने की शुरुआत इसी से करता है। यह C++, Java, JavaScript जैसे लैंग्वेज का base है। यदि आप इस कंप्यूटर लैंग्वेज को सीख लेते हैं तो किसी अन्य प्रोग्रामिंग भाषा को सीखना ज्यादा आसान हो जाता है।

TIOBE index 2020 में यह पहले नंबर पर है। इसके अलावा StackOverflow द्वारा किये गये survey में C/C++ सातवें-आठवें नंबर पर हैं।

Stack Overflow Developer Survey 2020
Source: StackOverflow

6. PHP Language

PHP वेब डेवलपमेंट में उपयोग होने वाला popular scripting language है। यह open source language है जो की server side में काम करता है। इन्टरनेट पर लाखों वेबसाइट directly या indirectly PHP का उपयोग कर रहे हैं। आपको वर्डप्रेस के बारे में पता होगा, यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला Content Management System (CMS) है और इसके backend में PHP language का उपयोग होता है।

PHP की अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: PHP क्या है? इसका क्या उपयोग है?

GitHub repository contribution के अनुसार Octovers ने इसे 4 नंबर पर रखा है

php programming ranking
Source: Octoverse

Conclusion – What is Programming in Hindi?

कंप्यूटर और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की दुनिया बिना प्रोग्रामिंग के लगभग असम्भव है। प्रोग्रामिंग में इतनी ताकत है की इसकी मदद से आज इन्सान हवाई जहाज, सॅटॅलाइट, मिसाइल सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण चीजों को महज कुछ बटन और कंट्रोलर के चला रहा है।

यदि आप कंप्यूटर साइंस फील्ड से नही हैं तो भी आपको प्रोग्रामिंग सीखना चाहिए। कोडिंग सीख कर आप कुछ काम करें या न करें लेकिन इससे आपके सोचने समझने की क्षमता में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा। आजकल छोटे बच्चों को भी कोडिंग सिखाई जा रही है और बहुत अच्छी बात है।

आगे पढ़ें:

आपको प्रोग्रामिंग क्या है (What is programming in Hindi) पर लिखा गया यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

4 Comments

  1. बहुत ही अच्छे तरीके से बताया है पुरे विवरण के साथ बेहतरीन जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *