डेटाबेस क्या है? Database के प्रकार, उपयोग, लाभ और हानि | What is Database in Hindi?

डेटाबेस क्या है? इसका उपयोग कौन करता है? आखिर इसकी जरुरत क्यों पड़ती है? इसके क्या फायदे हैं?अगर आपके मन में ये सारे सवाल आ रहें हैं तो आपको यह आर्टिकल जरुर पढना चाहिए।

कोई छोटा सा बिज़नेस हो, सरकारी संस्था हो या मल्टीनेशनल कंपनी, कोई वेबसाइट हो या वेब एप्लीकेशन यहाँ तक की आप आपने मोबाइल में जो गेम खेलते हैं या कोई ऑनलाइन विडियो देखते हैं हर जगह डेटा ही डेटा हैं।

क्या आपने कभी सोचा है की इतने सारे डाटा को आखिर कहाँ रखा जाता है और उसे कैसे मैनेज किया जाता है? ये सभी संभव हो पता है database की मदद से।

आज हम इस आर्टिकल में डेटाबेस क्या होता है (What is database in Hindi?), इसके क्या फायदे हैं आदि के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Data क्या है?

डेटाबेस को समझने से पहले यह जानना जरुरी है की डेटा क्या होता है। डेटा किसी भी information का एक छोटा सा हिस्सा होता है। यह किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान जुड़ा से हुआ कोई तथ्य (fact) हो सकता है।

जैसे: आपका नाम, आपकी उम्र, ऊंचाई, वजन, मोबाइल नंबर आदि आपसे जुड़े हुए कुछ डेटा हैं।

डेटा अलग-अलग कई प्रकार के फॉर्मेट में हो सकते हैं जैसे टेक्स्ट, नंबर, इमेज, फाइल आदि।

जब इन्हीं डेटा को किसी विशेष फॉर्म में प्रोसेस किया जाता है तो वह इनफार्मेशन बन जाता है।

डेटाबेस क्या है? (What is Database in Hindi?)

what-is-database-in-hindi

डेटाबेस कई सारे डेटा का एक समूह होता है। इन डेटा को डेटाबेस में एक व्यवस्थित तरीके से स्टोर किया जाता है। ताकी जरुरत पड़ने पर इन्हें आसानी से access किया जा सके। इसके लिए किसी विशेष software या प्रोग्राम का  उपयोग किया जाता है।

आपने Microsoft Office Excel का उपयोग किया होगा जहाँ पर हम डाटा स्टोर करने के लिए एक टेबल का उपयोग करते हैं जिसे हम अलग-अलग कई सारे कॉलम में डिवाइड करते हैं ताकि हमारा काम आसान हो सके।

ठीक इसी तरह डेटाबेस में भी डेटा को एक table में स्टोर किया जाता है जिसमे कई सारे columns और rows होते हैं जिनकी वजह से उन्हें access करना आसान हो जाता है।

एक डेटाबेस के अंदर ऐसे कई सारे tables हो सकते हैं।

इन्टरनेट पर मौजूद ऐसे कई सारे dynamic websites हैं जो database का उपयोग करते हैं।

उदाहरण के लिए आप फेसबुक को ही ले लीजिये, जिसपर यूजर के बारे में कई सारे data जैसे उनका नाम, मोबाइल नंबर, profile pictures, friends, messages, posts, status आदि सभी details सर्वर में उपस्थित database में ही स्टोर रहते हैं।

ठीक इसी तरह ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon आदि की हम बात करें तो वहां पर भी इसका उपयोग होता है। कस्टमर की जानकारी, product detail से लेकर हर एक जानकारी डेटाबेस में ही stored रहते हैं।

डेटाबेस का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?

इसके कई सारे examples हो सकते हैं और सभी के बारे में बता पाना काफी मुश्किल काम है। हम नीचे कुछ उदाहरण दे जहाँ पर डेटाबेस का उपयोग होता है:

ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग: चाहे आप Youtube पर विडियो देखते हों या Netflix पर अपनी मनपसंद वेब सीरीज देखते हों हर विडियो स्ट्रीमिंग साईट अपने डाटा को मैनेज करने के लिए डेटाबेस का उपयोग करता है जहाँ पर विडियो के details से लेकर देखने वाले users का भी जानकारी स्टोर होती है।  

ऑनलाइन गेमिंग: क्या आपने PUBG गेम खेला है? अगर हाँ तो आपने देखा होगा की एक साथ कई millions user गेम खेल रहे होते हैं, क्या आपने सोचा है की इतने सारे users और उनके नाम से लेकर उनकी गेमिंग हिस्ट्री कैसे मैनेज की जाती होगी? जाहिर सी बात है यहाँ भी डेटाबेस का उपयोग हो रहा है और इसके बिना यह संभव नही है।  

शेयर मार्केट: स्टॉक मार्केट में सैकड़ों कम्पनियाँ रजिस्टर्ड हैं और इनके शेयर हर सेकंड में ऊपर-नीचे होते रहते हैं। यहाँ हर दिन अरबों रूपए से भी ज्यादा के लेन-देन होते हैं। इन सबके हिसाब कहाँ रहते होंगे? यहाँ भी डेटाबेस के बिना काम नही चलने वाला।  

आधार कार्ड: आपने भी आधार कार्ड बनवाया ही होगा इस दौरान आपका नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, यहाँ तक की आपकी उँगलियों के निशान से लेकर आपके आँखों की रेटिना के निशान जैसे हर प्रकार की जानकारियां आपको देनी पड़ी होंगी। आपको क्या लगता है ये सारी जानकारियां कहाँ और कैसे रखी गयी होंगी। यहाँ भी डेटाबेस की जरुरत पडती है।  

रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम: टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की लाइव स्टेटस की जानकारी किसी डेटाबेस में ही रखे जाते हैं।  

फ्लाइट रिजर्वेशन: रेलवे की तरह यहाँ भी फ्लाइट की हर एक जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए DB की जरुरत पड़ती है।  

बैंकिंग:  हम रोजाना बैंकों के माध्यम से हजारों लेन-देन करते हैं और हम बिना बैंक जाए केवल एक मोबाइल एप्प से ऐसा कर सकते हैं। तो कैसे बैंकिंग इतनी आसान हो गई है कि हम घर बैठे पैसा भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यह सब डेटाबेस की वजह से ही संभव है जो सभी बैंक लेनदेन का मैनेजमेंट करता है।  

सोशल मीडिया:  हम सभी फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट पर हैं ताकि हम अपने विचारों को साझा कर सकें और अपने दोस्तों के साथ जुड़ सकें। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों उपयोगकर्ताओं ने साइन अप किया है। लेकिन उपयोगकर्ताओं की सभी जानकारीयां कैसे संग्रहीत की जाती है और हम अन्य लोगों से कैसे जुड़ पाते हैं, हाँ यह भी database का ही कमाल है।

ईमेल: आपके पास कम से कम एक ईमेल आईडी जरुर होगी। आप इसी ईमेल के जरिये बड़ी आसानी से सन्देश भेज पाते हैं। क्या आपको पता है ईमेल आईडी पर इतने सारे emails को कैसे manage किया जाता है? जी हाँ, यह काम भी डेटाबेस के बिना लगभग असंभव है।

यह भी पढ़ें: ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं 2 मिनट में?

ऑनलाइन शौपिंग वेबसाइट: इसका उदहारण तो हमने ऊपर ही दे दिया है। आप किसी ई-कॉमर्स साईट से कुछ भी खरीदें उसकी जानकारी सालों-साल तक सुरक्षित रहती है जिसे आप अपनी शौपिंग हिस्ट्री में कभी भी देख सकते हैं।  

कॉलेज/ यूनिवर्सिटीज: स्टूडेंट से लेकर कर्मचारियों की हर एक जानकारियाँ डेटाबेस में ही रखे जाते हैं क्योंकि यह आसान और सुरक्षित है।  

लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम:  मेम्बरशिप डिटेल, किसने कौन सी बुक पढ़ी, किताबों की जानकारियाँ जैसी हर एक डाटा महत्वपूर्ण है जिन्हें DB पर सुरक्षित रखा जाता है।  

हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम: हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ से लेकर मरीज और उनकी बिमारियों से जुड़े डाटा भी कहीं न कहीं सहेज कर रखे जाते हैं।  

टेलीकम्यूनिकेशन:  कोई भी दूरसंचार कंपनी बिना डेटाबेस सिस्टम के अपने व्यवसाय के बारे में सोच भी नहीं सकता। इन कंपनियों को कॉल डिटेल और मासिक बिल जैसी हर एक जानकारियां अपने पास रखनी होतीं हैं। इन सबके अलावा और भी कई सारे जगह हो सकते हैं जहाँ database का उपयोग होता है। यदि आपको पता है तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

डेटाबेस के क्या फायदे हैं? (Benefits of Database in Hindi)

चलिए अब जानते हैं की डेटाबेस का उपयोग क्यों करना चाहिए और इसके क्या फायदे हो सकते हैं:

  • डेटाबेस के जरिये कम स्पेस में भी ज्यादा डेटा स्टोर किया जा सकता है।
  • किसी भी जानकारी को आसानी से access किया जा सकता है।
  • नये data को insert करना, पुराने डेटा को edit करना और delete करना आसान है।
  • data को filter करना आसान है।
  • डाटा को अलग-अलग प्रकार से sort किया जा सकता है।
  • एक ही डेटाबेस को कई सारे applications या users एक साथ access कर सकते हैं।
  • किसी डेटाबेस टेबल से डाटा को import या export करना बहुत आसान है।
  • पेपर फाइल्स की तुलना में अधिक security provide करता है।
  • Redundancy को कम करता है।
  • Program और data को एक दुसरे से अलग रखता है।
  • बैकअप और रिकवरी जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।

डेटाबेस के प्रकार – Types of Database in Hindi

कई बार अलग-अलग प्रकार के काम को करने के लिए विभिन्न प्रकार की डेटाबेस का उपयोग किया जाता है। जरूरत के अनुसार डेटाबेस का अलग-अलग प्रकार से वर्गीकरण किया गया है जिनमें से कुछ डेटाबेस के प्रकार के बारे में नीचे दिया गया है:

Relational Database: यह बहुत ही popular database type है 1980 के दशक से इसका बहुत अधिक उपयोग हो रहा है। इसमें डाटा को column और row में रखा जाता है और अलग-अलग टेबल बनाये जाते हैं जो की आपस में एक दुसरे से related होते हैं उन्हें Structured Query Language (SQL) के द्वारा आपस में जोड़कर उपयोग किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए पढ़िए: रिलेशनल डेटाबेस क्या है? Relational database के लाभ, हानि और विशेषताएं

Distributed Database: जैसा कि नाम से पता चलता है डिस्ट्रीब्यूटेड डेटाबेस यानी डेटाबेस के फाइल एक ही स्थान पर ना होकर अलग-अलग कंप्यूटर डिवाइस और अलग-अलग स्थान पर होते हैं। इससे डेटाबेस की स्पीड और साइज बढ़ाने में सहायता मिलती।

Object Oriented Databases: ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड डाटाबेस में डाटा को object और class के रूप में represent किया जाता है। जहाँ object एक रियल वर्ल्ड डाटा होता है जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि और एक क्लास में कई सारे ऑब्जेक्ट्स हो सकते हैं। यह भी एक प्रकार का रिलेशनल डेटाबेस है।

NoSQL Database: डेटाबेस मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं एक Relational और दूसरा Non-relational. NoSQL DB एक non-relational database है जिसमे डाटा को file-folder system की तरह unstructured तरीके से स्टोर किया जाता है।

Graph database: ग्राफ डेटाबेस में data के बीच के relationship को अधिक महत्व दिया जाता है इसमें data के साथ-साथ उनके बीच के relationship को डेटाबेस के अंदर ही स्टोर किया जाता है।

इन सभी के अलावा डेटाबेस के और भी कई प्रकार होते हैं जिनका उपयोग अलग-अलग कामों में किया जाता है

डेटाबेस के प्रमुख Elements ?

किसी डेटाबेस के मुख्यतः तीन घटक (एलेमेंट्स) होते हैं:

  1. Field
  2. Record
  3. Table

आइये इन तीनो एलेमेंट्स को थोडा विस्तार से समझते हैं:

Field:

किसी डेटाबेस टेबल में Fields को columns में दर्शाया जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो आप टेबल के कॉलम को फील्ड कह सकते हैं।

Example के लिए आप नीचे दिया गया student table देखें जिसमे Sid, Name, Class, Subject और Marks नाम के 5 fields हैं:

database-fields

Record:

किसी टेबल के rows को हम records कह सकते हैं। उदाहरण के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें जहाँ 4 records दिए गये हैं।

database-record

Table:

Fields और Records से मिलकर एक complete table बनता है। इस टेबल पर कई सारे अलग-अलग लेकिन एक दुसरे से सम्बंधित data enter किये जाते हैं।

database-table-example

DBMS (Database Management System) क्या है?

आपने यह तो समझ लिया की डेटाबेस क्या होता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं लेकिन एक डेटाबेस काम कैसे करता है यह समझने के लिए आपको DBMS के बारे में जानना होगा।  

आपके मन में यह सवाल जरुर आ रहा होगा की डेटाबेस में डेटा कैसे स्टोर किया जाता होगा, उसे edit, update या delete कैसे किया जाता होगा?  

दरअसल इस काम के लिए हमें एक सॉफ्टवेर के जरुरत पड़ती है जिसके जरिये हम database create कर सकते हैं उसको access करके उस पर कई प्रकार के operations perform कर सकते हैं।  

डेटाबेस को manage करने के लिए ऐसे कई सारे software/programs होते हैं और इन्हें ही database management systems (DBMS) कहा जाता है।   DBMS एक interface provide करता है जिसके जरिये हम कई सारे काम कर पाते हैं जैसे:

  • Database create करना
  • Table create करना
  • Table में data insert करना
  • Data retrive करना यानि access करना
  • पहले से stored डाटा को update करना
  • डेटा delete करना आदि

इन सबके अलावा DBMS का काम data को secure रखना भी होता है ताकि unauthorized person उसे access न सके।   वैसे तो DBMS software कई सारे होते हैं लेकिन उनमे से सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले program कुछ इस प्रकार हैं:

  • MySql
  • Oracle
  • SQL Server
  • IBM DB2
  • PostgreSQL
  • SimpleDB

Database management के लिए इन सब के अलावा और भी कई सारे options हैं। कई सारे organizations तो ऐसे भी हैं जो अपने जरुरत के अनुसार खुद का सॉफ्टवेर बना कर उपयोग करते हैं।

डीबीएमएस के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: DBMS क्या है? (What is DBMS in Hindi?)

SQL क्या है?

SQL का full form Structured Query Language है। इसके S-Q-L या कभी-कभी See-Quel भी पढ़ा जाता है। यह एक प्रकार का लैंग्वेज है जिसका उपयोग database management में किया जाता है।

इस query language के जरिये ही डेटाबेस पर create, insert, search, update, delete जैसे operation perform किये जाते हैं।  

जिस प्रकार से किसी programming language का syntax होता वैसे ही इसके भी syntax और rules होते हैं।  

उदहारण के लिए हमारे पास student नाम का कोई टेबल है और हम ऐसे students का नाम देखना चाहते हैं जिनकी उम्र 20 साल से कम हो तब इसका syntax कुछ इस प्रकार होगा:   SELECT name From students WHERE age < 20   जहाँ पर “name” एक कॉलम का नाम है और “students” एक टेबल का नाम है।

ऐसे ही हर प्रकार के operation के लिए SQL में अलग-अलग commands निर्धारित किये गये हैं।

SQL के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें: SQL क्या है? (What is SQL in Hindi?)

सारांश – Database Kya hai? [Database Meaning in Hindi]

  • डेटाबेस एक ऐसा फाइल है जहाँ कई सारे डेटा को एक व्यवस्थित तरीके रखा जाता है।
  • डेटा को tables पर रखा जाता है और एक डेटाबेस में कई सारे tables हो सकते हैं।
  • DBMS का full form “Database Management Systems” है।
  • डीबीएमएस एक प्रकार का software/program या tool होता है जिसके जरिये database को manage किया जाता है।
  • MySql, SQL Server, Oracle आदि डीबीएमएस सॉफ्टवेयर के कुछ उदाहरण हैं।
  • SQL का full form “Structured Query Language” है।
  • इस language के माध्यम से कुछ कोड लिखे जाते हैं और डेटाबेस में insert, update, delete जैसे operations perform किये जाते हैं।

आपने पढ़ा की डेटाबेस क्या है? (What is database in Hindi?) और इसका कहाँ-कहाँ उपयोग होता है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो आप से सोशल मीडिया शेयर कर सकते हैं।

आगे पढ़ें:

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

18 Comments

  1. Its fantastic information which is provides in hindi laganuge i can understand deeply thanks a lot it really work on my study even its helpful .

    Its fantastic information which is provides in hindi laganuge i can understand deeply thanks a lot it really work on my study even its helpful .

    Its fantastic information which is provides in hindi language i can understand deeply thanks a lot it really work on my study even its helpful .

  2. आपने डेटाबेस के बारे में बहुत अच्छी तरीके से समझाएं हैं इस जानकारी को शेयर करने के लिए धन्यवाद.

  3. It’s very helpful
    आप की ये जानकारी हम जैसे महान लोगो के लिए वरदान है जो पेपर से एक दिन पहले पढ़ने बैठते है ….
    बहुत बहुत सुक्रिया हमे आसान भाषा मे जानकारी देने के लिए

    • आपको यह पोस्ट पसंद आई इसके लिए धन्यवाद! परीक्षा के लिए शुभकामनायें.

    • Vytitv vikas ke bare me btaiye
      Yejioknvk DH tin Cyn Nisha
      Bajao hai na tu nahi uddharita take yaka yaka Usha Mangeshkar segment and hello hello hello hai to mana hi bolo to app ki sagar hai na tu ha nahi hai kya hai bolo na w ha en hai et al with the way out of town for work done by me hu ok

  4. Kal mera test h is topic par maine sirf ek reading ki yaha se and mujhe ek dam perfectly smjh aaya …… language kafi easy thi to mujhe kafi help mili isse kal ke test ke liye prepare krne me thankyou so much for this amazing article ❤️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *