DBMS Software क्या है? डीबीएमएस सॉफ्टवेयर के नाम और विशेषताएं

डेटाबेस क्या होता है? और DBMS क्या है? इनके बारे में हमने अलग-अलग आर्टिकल के माध्यम से आपको पूरी जानकारी दी है। आज हम डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर की बात करने वाले हैं। डीबीएमएस सॉफ्टवेयर क्या है और इसकी क्या विशेषताएं हैं इस पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। किसी भी डेटाबेस को मैनेज करने के लिए हमें DBMS Software की जरुरत पड़ती है। आज हम आपको कुछ पॉपुलर डीबीएमएस सॉफ्टवेयर के नाम बताने वाले हैं जिनका उपयोग वेब डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में किया जाता है।

DBMS Software क्या है?

जैसा की आपको पता है की हमें डाटा स्टोर करने के लिए डेटाबेस का उपयोग करना पड़ता है जहाँ पर सभी डाटा कंप्यूटर सिस्टम या सर्वर पर एक टेबल के फॉर्मेट में स्टोर किया जाता है। इन डेटाबेस में डाटा को insert करना, update करना, डिलीट करना जैसे कई सारे operation perform किये जाते हैं। ये सभी काम डीबीएमएस सॉफ्टवेयर की मदद से की जाती है।

डेटाबेस को एक्सेस करना और वहां से डाटा निकालना या डाटा को स्टोर करना जैसा काम इसी DBMS software के द्वारा ही होता है। यह सॉफ्टवेयर डेटाबेस और एप्लीकेशन के बीच एक interface की तरह काम करता है। जब आप कोई वेब एप्लीकेशन, सॉफ्टवेर, मोबाइल एप्स आदि का उपयोग करते हैं तो सारे डाटा और जानकारियाँ डेटाबेस से ही आती हैं और आपके एप्स और डेटाबेस के बीच कोई न कोई डीबीएमएस सॉफ्टवेयर काम कर रहा होता है।

DBMS software ke naam

डीबीएमएस सॉफ्टवेयर की विशेषताएं

Real World Entity: एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम organization के जरूरतों के अनुसार किसी भी तरह के डेटा को स्टोर करने में सक्षम होता है। यह नाम, पते, नंबर तक सीमित नहीं है। वास्तविक दुनिया में मौजूद किसी भी प्रकार के डेटा को DBMS सॉफ्टवेयर की मदद से डेटाबेस में स्टोर किया जा सकता है।

ACID Properties: एक DBMS software की मदद से ACID प्रॉपर्टीज यानि Atomicity, Consistency, Isolation, and Durability आदि को डेटाबेस मैनेजमेंट में अप्लाई किया जा सकता है।

Data Redundancy को कम करता है: DBMS सॉफ्टवेयर normalization के नियमो का पालन करता है जिससे डेटाबेस में data redundancy यानि डाटा का बिना वजह बार-बार दोहराव कम हो जाता है।

Data Integrity: यह डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है। Data integrity डेटाबेस सिस्टम की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। यह डेटाबेस में unauthorized access को रोकता है और इसे और अधिक सुरक्षित बनाता है।

Backup और Recovery की सुविधा: Database Failure जैसी समस्या जब आती है उस समय हमें बैकअप और रिकवरी की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में यदि डाटा को रिकवर नहीं किया जा सका तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। डीबीएमएस सॉफ्टवेयर की विशेषता है की यह backup और recovery की सुविधा देता है।

SQL (Structured Query Language): SQL एक लैंग्वेज है जो की query create करके डेटाबेस को एक्सेस करके insert, update, delete जैसे काम किये जा सकते हैं लगभग हर डीबीएमएस सॉफ्टवेयर SQL का समर्थन करता है।

Multi User: डीबीएमएस सॉफ्टवेयर एक से अधिक यूजर को डेटाबेस मैनेज करने की सुविधा देता है। यह एक साथ कई यूजर को बिना परेशानी के काम करने में मदद करता है।

Transactions: यह बहुत ही महत्वपूर्ण DBMS feature है जो की यह ensure करता है की कोई भी transaction या तो पूरी तरह से complete हो या incomplete हो, लेकिन अधूरा न हो। उदाहरण के लिए यदि आप किसी अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करते हैं तो या तो ट्रांजेक्शन फ़ैल हो सकता है या successful लेकिन आधे पैसे ट्रांसफर नही होंगे।

डीबीएमएस सॉफ्टवेयर के नाम

वैसे तो DBMS software कई सारे हैं लेकिन हम यहाँ सिर्फ 10 popular DBMS software के नाम और उनके बारे में थोड़ी जानकारी देने वाले हैं। ये वो डीबीएमएस सॉफ्टवेर हैं जिनका सबसे ज्यादा उपयोग होता है।

1. Oracle RDBMS

Oracle डेटाबेस सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ऑब्जेक्ट-रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है। इस टूल का नवीनतम संस्करण 12c है जहां c का अर्थ क्लाउड कंप्यूटिंग है। यह विंडोज, यूनिक्स और लिनक्स प्लेटफार्म पर काम करता है।

2. MySQL

MySQL एक और सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ओपन-सोर्स रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) है। MySQL का उपयोग दुनिया के कई बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते organizations जैसे कि Google, Facebook, Adobe आदि द्वारा किया जाता है। वर्डप्रेस अपने ब्लॉग को स्टोर करने के लिए MySQL डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करता है।

3. Microsoft’s SQL Server

माइक्रोसॉफ्ट एसक्यूएल सर्वर (“SQL Server”) माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित सबसे लोकप्रिय आरडीबीएमएस सॉफ्टवेयर में से एक है। SQL सर्वर C++, C#, Delphi, JavaScript (Node.js), PHP, और Visual Basic सहित कई कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का समर्थन करता है। SQL Server Linux और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

4. Postgre SQL

PostgreSQL एक फ्री, ओपन सोर्स रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) है। इसे शुरू में Ingres database के successor के रूप में विकसित किया गया था, जिसे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में विकसित किया गया था। PostgreSQL का उपयोग Uber, Netflix और Instagram जैसी कई बड़ी कंपनियों द्वारा किया जाता है। PostgreSQL सिंटैक्स और फ़ंक्शंस में थोड़े बदलाव के साथ SQL standards को support करता है।

5. MonoDB

MongoDB एक open source, NoSQL, डॉक्यूमेंट ओरिएंटेड डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है। MongoDB Inc. क्लाउड डेटाबेस सेवाओं के साथ-साथ commercial support की सुविधा प्रदान करता है। यह डॉक्यूमेंट-ओरिएंटेड डेटाबेस सॉफ़्टवेयर आमतौर पर बड़ी मात्रा में डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किया जाता है। यह ActionScript, C, C#, C++, Java, और जावास्क्रिप्ट जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का समर्थन करता है। यह Linux, OS X, Solaris और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।

6. Redis

Redis का फुल फॉर्म Remote Dictionary Server है। यह रिलेशनल डेटाबेस नही बल्कि non-relational database system है। रेडिस को अक्सर data structure server कहा जाता है क्योंकि इसके core data types जैसे strings, lists, dictionaries (hashes), sets, प्रोग्रामिंग भाषाओं के समान होते हैं। यह approximate counting, geolocation, and stream processing के लिए कई अन्य data types और सुविधाएं भी प्रदान करता है।

7. IBM Db2

IBM द्वारा डिजाईन किया गया DB2 एक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) है। DB2 को डेटा का विश्लेषण, store और retrieve करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह XML के साथ ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड सुविधाओं और non-relational structures का समर्थन करता है।

8. Elasticsearch

Elasticsearch एक distributed, फ्री और open search and analytics engine है जो की सभी प्रकार के डाटा जैसे textual, numerical, geospatial, structured, and unstructured data आदि को support करता है। Elasticsearch Apache Lucene Library पर आधारित है। इलास्टिक्स सर्च Compass नामक सर्च इंजन का successor है, जिसे Shay Banon द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

Microsoft Access

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस एक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली है जो एक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और सॉफ्टवेयर-डेवलपमेंट टूल्स के साथ रिलेशनल माइक्रोसॉफ्ट जेट डेटाबेस इंजन को जोड़ती है। यह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।

SQLite

SQLite एक फ्री, ओपन-सोर्स डेटाबेस इंजन है जो की C language में लिखा गया है। कई अन्य डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के विपरीत, SQLite क्लाइंट-सर्वर डेटाबेस इंजन नहीं है। यह end program में embedded होता है। SQLite आमतौर पर PostgreSQL syntax को follow करता है। इसका उपयोग ज्यादातर मोबाइल के लिए डेटाबेस सिस्टम के रूप में किया जाता है।

आगे पढ़ें:

अंतिम शब्द

डेटाबेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेर किसी वेबसाइट, मोबाइल एप्प, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या वेब एप्लीकेशन आदि को चलाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपने DBMS Software क्या है, डीबीएमएस सॉफ्टवेयर की विशेषताएं और टॉप 10 डीबीएमएस सॉफ्टवेयर के नाम उनकी कुछ जानकारी हासिल की। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आयेगी। इसी प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए आप Webinhindi.com पर आते रहें।

Vivek Vaishnav
Vivek Vaishnav

नमस्कार, मैं विवेक, WebInHindi का founder हूँ। इस ब्लॉग से आप वेब डिजाईन, वेब डेवलपमेंट, Blogging से जुड़े जानकारियां और tutorials प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आये तो आप हमें social media पर follow कर हमारा सहयोग कर सकते हैं|

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *